मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में होली का पर्व अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मोहली पंचायत स्थित धौकाल महतो टोला में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के लिए मंदिर को पानी से धोया जा रहा था। नाली नहीं होने के कारण पानी आसपास के घरों की ओर फैलने लगा, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते यह मामूली विवाद दो पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे तथा पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। साथ ही घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा...