एटा, मार्च 5 -- होली त्योहार के बाद गुरुवार को मेडिकल कालेज में ओपीडी खुली। गुरुवार को मेडिसिन ओपीडी में उपचार लेने के लिए 300 से अधिक मरीज पहुंचे, जिसमें सर्वाधिक 100 मरीज पेटदर्द के शामिल रहे। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार-खांसी के रोगी उपचार लेने पहुंचे। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत के भी कुछ मरीज चिकित्सक से उपचार लेने पहुंचे। ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों से पेटदर्द होने के बारे में खानपान की जानकारी ली। साथ ही उनकी अल्ट्रासाउंड, एक्सरे जांच करायी। उसके बाद मरीज को उपचार के लिए परामर्श दिया। चिकित्सकों का कहना है कि त्यौहार पर दो-तीन दिन लगातार खोया, मैदा, सूजी, बेसन से बने पकवान खाने से पेटदर्द की शिकायत हो रही है। लोग त्यौहार पर इस तरह के पकवानों का सेवन दिन में दो से तीन बार कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.