मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना के कच्ची-पक्की निषाद मोहल्ले में दो किराएदारों के दो कमरों का ताला तोड़कर 5500 रुपये नकद व जेवरात की चोरी कर ली गई है। इसको लेकर मनियारी कल्याणपुर की मिक्की सिंह ने सदर थाने में शिकायत की है। पुलिस को बताया है कि होली पर वह गांव गई थी। लौटी तो चोरी हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.