भभुआ, मार्च 2 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में सोमवार को होलिका दहन के दिन से ही होली को लेकर बच्चों की हुड़दंग बढ़ गई है। बच्चे गलियों से आने-जाने वाले लोगों पर रंग फेंक रहे हैं। पटाखे फोड़ रहे हैं। कभी-कभी कीचड़-धूल भी फेंक दे रहे हैं। इससे उनके कपड़े गंदे हो जा रहा है। ऐसा कृत्य कर बच्चे भाग जा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और उन्हें कपड़ा बदलना पड़ रहा है। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी भगवानपुर। प्रखंड के खेल प्रेमियों ने कोलकाता में टी 20 विश्व कप के सुपर एट के एक मैच में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर खुशी जताया है। दशरथ साह और राजमणि सिंह ने बताया कि इससे टीम इंडिया को फाइनल जीतने की संभावना बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...