रिषिकेष, मार्च 5 -- होली के दिन मुनिकीरेती स्थित ब्रह्मपुरी में नहाने के दौरान गंगा में डूबने से हरियाणा के पर्यटक की मौत हो गई। गंगा में मोटर बोट से गश्त कर रही एसडीआरएफ टीम को नीमबीच पर पर्यटक बहता दिखा तो तत्काल उसे बाहर निकालकर सीपीआर दिया, लेकिन सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पर्यटक की पहचान अक्षय कुमार (20) ग्राम वल्वागढ़, थाना वल्वागढ़, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीते बुधवार की दोपहर वह ब्रह्मपुरी में गंगा में नहा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह गंगा में बहने लगा। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन देखते ही देखते पर्यटक बहता हुआ काफी दूर निकल गया। इसी बीच मोटर बोट से गंगा में गश्त कर रहे एसड...