पीलीभीत, मार्च 3 -- बीसलपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही खोया के दाम जहां काफी बढ़ गये हैं। तो वहीं मिलावटी खोया बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री हो रहा है। कहीं यह खोया लोगों की सेहत न बिगाड़ दे। दरअसल बाजार में इन दिनो त्योहार होने के बाद भी दूध और दूध से बने उत्पादों की भरमार है। बीसलपुर क्षेत्र के गांव पटनियां, टिहुलिया, किशनी, घटगवां, शायर, भैंसटा सहित दर्जनों गांवों में खोया का काम किया जाता है। होली का पर्व नजदीक आते ही खोया 250 रुपये से लेकर 260 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। खोया को सफेद बनाने के लिए केमिकल के साथ अरारोट आदि का भी कहीं कहीं प्रयोग किया जाता है। यही कारण है कि शुद्ध खोया मिला आज के दौर में चुनौती सा है। हालांकि शहर में एक दर्जन से अधिक खोया की आढतें हैं। जहां पर क्वालिटी युक्त खोया मिलता है। जानकार बताते हैं कि यहां ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.