एटा, मार्च 5 -- होली के त्योहार पर अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। दो हादसे जलेसर क्षेत्र में हुए, तो वही मरने वाले दो युवक जिला फिरोजाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। त्योहार पर हुई चार लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशी गम में बदल गई। परिवार में हुई मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। हादसा नं.1 थाना सकरौली के गांव दुपहरिया निवासी देवेन्द्र यादव (37) पुत्र निरोत्तम सिंह साथी कालीचरण के साथ बुधवार को होली त्योहार पर बाइक से जा रहे थे। गांव रामगढ़ी के पास पहुंचे। वहीं पर कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया तो वही साथी की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.