उरई, फरवरी 27 -- उरई। होली दीवाली जैसे बड़े त्यौहार पर हर साल खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी तेज हो जाती है। एक साल में खाद्य विभाग ने 985 निरीक्षण में 328 नमूने लिए, जिसमें 185 की जांच रिपोर्ट फेल हुई। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में 46% नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। जबकि मिलावटखोरों पर 33 लाख 80 लाख का जुर्माना लगाने के साथ तीन लोगों को 6 माह की सजा सुनाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर खाद्य विक्रेताओं की निरीक्षण कर खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजता है। लेकिन बड़े त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में पूरे जिले में खाद्य विक्रेताओं के यहां छापामारी का सिलसिला चलता है। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने को खाद्य वस्तुओं को सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.