उरई, मार्च 2 -- उरई। होली के मौके पर रोडवेज बसें भरकर निकली। बस स्टैंड सुबह से ही गुलजार रहा। कानपुर, झांसी, लखनऊ के अलावा लोकल रुट की बसों में हालत यह रही कि पैर रखने की जगह नहीं िमली। हालांकि अतिरिक्त फेरों के साथ बसों का संचालन होने से यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। उन्हें ज्यादा देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ा। समय से गंतव्य तक पहुंचने से घर परिवार के साथ त्योहार मनाया। रंगों का पर्व होली घर परिवार के साथ मनाने के लिए लोगों मेंं जबरजस्त उत्साह दिखा। कोंच बस स्टैंड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार सुबह से ही गुलजार रहा। झांसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा, बनारस, प्रयागराज रुट पर सबसे ज्यादा सवारी रहीं। नौबत यह रही िक अतिरिक्त बसों को भेजना पड़ा। वहीं, ब्रज की होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में लोग बसों से मथुरा, वृन्दावन भी गए। वहीं, राठ, महो...