कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। विभिन्न पक्षों द्वारा मामले को लेकर कोडरमा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस ने अब तक चार मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जबकि अन्य मामलों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में बड़कीबागी निवासी सूरज यादव ने अपने गातिया के सुनील यादव, सुरेश यादव समेत कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनील यादव काफी संख्या में लोगों के साथ हरवे-हथियार से लैस होकर उन पर जानलेवा हमला करने पहुंचे। शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के सुरेश यादव ने भी सूरज यादव, मनोज यादव समेत अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.