बरेली, मार्च 7 -- होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने और एक युवक पर ईंट-पत्थर से हमला करने के मामले में बिथरी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लापुर पहाड़गंज निवासी नितिन पटेल अपने दोस्त अजय और कपिल के साथ तीन मार्च की रात रामगंगानगर से गुजर रहे थे तो कुछ लड़के होली के पास खड़े होकर डीजे पर डांस करते हुए हंगामा कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों के बीच झगड़ा भी हो रहा था। तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला करके गंभीर घायल कर दिया था। इस मामले में थाना बिथरी में 12 नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को बिथरी पुलिस ने रामगंगानगर के सेक्टर चार में रहने वाले जगदीश, अधीर उर्फ सुधीर, बॉबी, पिंटू, रमेश और रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अल...