आगरा, फरवरी 25 -- पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिए जोधपुर-मऊ जंक्शन-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन जोधपुर से एक मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ जंक्शन से तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरों के लिए किया जायेगा। वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा के मुताबिक 04823 जोधपुर-मऊ जंक्शन साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी एक मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। मथुरा जंक्शन से 04.10 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज जंक्शन से 06.05 बजे, फर्रुखाबाद जंक्शन से 08.15 बजे चलकर मऊ जंक्शन से 23.20 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि, वापसी यात्रा में, 004824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष ग...