नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता होली के दिन दिल्ली में वाहनों की आवाजाही कम रहने और कई स्थानों पर निर्माण कार्य बंद रहने के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। इस संबंध में कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के आधार पर दावा किया कि यदि सरकारें ठोस नीतिगत कदम उठाएं तो राजधानी की हवा में सुधार संभव है। अजय माकन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने विश्लेषण में बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के 17 मॉनिटरिंग स्टेशनों से प्राप्त प्रति घंटे के पीएम 2.5 आंकड़ों का अध्ययन किया गया। इसमें दो अलग-अलग 24 घंटे की अवधियों की तुलना की गई। पहली अवधि 3 मार्च सुबह 7 बजे से 4 मार्च सुबह 7 बजे तक की थी, जबकि दूसरी अवधि होली के दिन 4 मार्च सुबह 7 बजे से 5 मार्च सुबह 7 बजे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.