शाहजहांपुर, मार्च 6 -- खुटार, संवाददाता। होली के दौरान खुटार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए विवादों में लाठी-डंडे चले, जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामलों की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला बगियानाथ में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आकाश कुमार, गोदावरी पत्नी रामकृपाल, रामनिवास पुत्र सुमेर और अनमोल घायल हो गए। वहीं मोहल्ला कोट में भी हुए विवाद में रामलखन पुत्र रामकुमार को चोटें आईं। गांव प्रीतमपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें बिट्टू पत्नी रामसहाय और राकेश पुत्...