रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। होली पर्व को लेकर रिम्स में 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। अस्पताल प्रशासन ने होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए विशेष तैयारी कर ली है। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुवा ने कहा कि होली के दौरान अक्सर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, खासकर नशापान कर वाहन चलाने के कारण। इसके अलावा रंगों के उपयोग से त्वचा संबंधी एलर्जी, आंखों में जलन, संक्रमण और सांस की परेशानियां होती हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जीवन रक्षक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गंभीर मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.