नई दिल्ली, मार्च 2 -- UP News: यूपी में योगी सरकार में नगर विकास एके शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री एके शर्मा ने होली पर नगर निकायों व संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने होलिका दहन व होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.