मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। जनपद में होली पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार के निर्देश पर सोशल मीडिया सेल अनुभाग में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई थी। जिसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा को दी गई थी। एसडीओ व जेई की भी शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई थी। सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा ने बताया कि 2 से 5 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय रहा। सभी 56 बिजली घरों पर कुल 112 टीमें गठित की गईं। इस दौरान कोई भी बड़ा फॉल्ट व बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायते प्राप्त नहीं हुईं। जो छुटपुट शिकायते प्राप्त हुईं उनका तत्काल टीमों से संपर्क कर समाधान कराया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मेंटीनेंस माह में किए गए कार्यों का परिणाम देखने को मिला। जिससे होली त्यौहार के दौरान कोई भी बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ...