प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना और आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 09031/32 उधना हसनपुर रोड अनारक्षित स्पेशल ट्रेन उधना से 15 व 22 फरवरी और एक, आठ, 15, 22 और 29 मार्च और हसनपुर रोड से 16 व 23 फरवरी व दो, नौ, 16, 23 और 30 मार्च को छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। उधना से सुबह 11:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे छिवकी पर आएगी। वापसी में हसनपुर रोड से रात पौने दस बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे छिवकी स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 03009/10 डानकुनी आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन डानकुनी से 28 फरवरी व सात मार्च और आनंद विहार से एक व आठ मार्च को चलेगी। डानकुनी से रात 12:20 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:40 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। वापसी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.