रिषिकेष, फरवरी 22 -- होली पर्व के लिए खदरी खड़कमाफ में महिलाएं ईको फ्रेंडली हर्बल ऑर्गेनिक कलर बना रही हैं। यह रंग न तो स्वास्थ्य और स्कीन पर किसी तरह का प्रभाव डालते हैं और न ही खरीदारों को ज्यादा रकम ही चुकानी पड़ती है। पर्व पर महिलाओं के लिए रंग बनाने का यह काम आर्थिक रूप से सशक्त होने का माध्यम भी बनता दिख रहा है। खदरी में इशा कलूड़ा चौहान की अगुवाई में स्थानीय महिलाएं हर्बल रंग तैयार कर रही हैं, जिनमें गेंदा के फूल, पालक, कड़ी पत्ता, तुलसी और नीम के पत्ते आदि का उपयोग किया जा रहा है। इसी में गोबर का भी इस्तेमाल कर अलग से रंग बनाए जा रहे हैं। यह कलर पीस कर बन रहे हैं। ऑर्गेनिक कलर के लिए स्थानीय लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। कुछ पहले से ही ऑर्डर देकर एडवांस बुकिंग भी करा चुके हैं। बिक्री के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का सहारा लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.