मुख्य संवाददाता, फरवरी 10 -- आगामी होली पर्व को देखते हुए एनईआर ने तैयारी तेज कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार एनईआर के गोरखपुर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों से एक मार्च से 22 मार्च तक 62 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बीच अगर डिमांड बढ़ती है, तो फेरों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इसमें गोरखपुर से सर्वाधिक एक दर्जन ट्रेनें दिल्ली और अमृतसर के लिए चलेंगी। इसके साथ ही बिहार के प्रमुख स्टेशनों से भी होली स्पेशल का संचलन शुरू होगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, काठगोदाम, छपरा स्टेशनों से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न नगरों के लिए यात्री होली स्पेशल की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। उधर, यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए 25 फरवरी से जंक्शन पर पैसेंजर होल्डिंग एरिया सक्रिय ...