मधुबनी, मार्च 5 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बथुआहा सतघारा गांव में होली पर्व पर योगेंद्र मल्लिक और जगदीश नारायण कर्ण के संयुक्त नेतृत्व में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रो. प्रीतम कुमार निषाद ने एकता, सद्भाव और नशा त्याग का संदेश दिया। मौके पर कुमुद कर्ण, गुलाब लाभ, सतीश कर्ण, कृष्ण चंद्र लाल, रमन जी लाल, रामचंद्र, सिद्धू, आशीष, सौरभ और आयुष सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...