इटावा औरैया, मार्च 3 -- ऊसराहार, संवाददाता। होली पर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक ताखा जितेन्द्र कुमार श्रीवास, थाना प्रभारी ऊसराहार बलराज सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र की कदमपुर, सरस घ नावर, ऊसराहार, ताखा की देशी व अंग्रेजी मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। चेकिंग अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया गया। प्रत्येक बोतल पर अंकित क्यूआर कोड की जांच कर उसकी वैधता परखी गई। टीम ने पोस मशीन के माध्यम से बिक्री की स्थिति की भी समीक्षा की, बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति भी देखी गई और रिकॉर्डिंग व्यवस्थित ...