गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आजमगढ़ से सात और 14 मार्च और बांद्रा टर्मिनस से नौ और 16 मार्च को दो-दो फेरों में संचालित होगी। 05183 विशेष गाड़ी आजमगढ़ से रात 11:15 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद, मऊ, औंड़िहार, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05184 गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10:45 बजे चलकर उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 08:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 20 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी तृतीय इकोनॉमी के आठ, शयनयान के आठ, साधारण द्वितीय श्रेण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.