इटावा औरैया, मार्च 2 -- होली के त्योहार पर संयुक्त जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगी। फिजिशियन व हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित 15 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की रैपिड एक्शन टीम गठित कर दी गई है। टीम में शामिल डाक्टर तीन दिन तक 24 घंटे ऑनकाल रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी इमरजेंसी में बुलाया जा सकता है। होली पर होने बाली घटनाओं व दुर्घटनाओं के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में सभी को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके इसके लिए जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं कर ली गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे ईएमओ और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा साथ ही 15 डाक्टरों की रैपिड एक्शन टीम बनाई गई। जिसमें दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, दो सर्जन, फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, तीन ईएनटी, पैथोलाजिस्ट, चेस्ट फिजीशियन शामिल हैं। इन सभी डाक्टरों को 2, 3 और 4 मार...