अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रंगों के पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। होली के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं में तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश रद कर दिए गए हैं, ताकि इमरजेंसी में उपचार प्रभावित न हो। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल और संबद्ध इकाइयों को निर्देशित किया है कि इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईवी फ्लूड और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहें। ट्रॉमा, बर्न और सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों के लिए अलग से तैयारियां की गई हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसी के साथ 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.