जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता। होली के दिन तमाम तरह के हादसों की सूचनाएं मिलती हैं। ऐसे में इन घटनाओं में लोगों को त्वरित इलाज की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट किया गया है। तीन और चार मार्च को विशेष रूप से अलर्ट रखा जाएगा। इसके लिए टीमें तैनात की गई हैं। डीएम के निर्देश पर डाक्टरों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और समय से शत प्रतिशत अनुपालन के साथ ड्यूटी करने को निर्देशित किया है। शहर तथा गांव देहात के सभी अस्पताल पूरी तरह अलर्ट दिखाई देंगे। इसके लिए पत्राचार शुरू कर दिए है और ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को अवकाश रहा। इसलिए सोमवार यानी दो मार्च को ओपीडी पूरे समय खुलेगी। इसके...