देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली के पर्व पर 108, 102 एम्बुलेंस अलर्ट मूड में रहेंगी। शासन के निर्देश पर सभी एंबुलेंस कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। वह आपात स्थिति में 24 घंटे बीमारों, घायलों को अस्पताल पहुंचाने को तैयार रहेंगी। आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 नंबर को डायल कर सकते हैं। तत्काल मौके पर पहुंचने को प्रमुख चौराहों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों और थानों के पास 108 एम्बुलेंस मौजूद रहेंगी। होली के मद्देनजर जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। ताकि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आपातकालीन स्थिति में 108 नंबर डायल करते ही एंबुलेंस कुछ ही देर में मौके पर पहुंचेगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्र...