सासाराम, फरवरी 23 -- दिनारा। नटवार थाना परिसर में होली को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अंचलाधिकारी मो. अजहरूद्दीन ने की। उन्होंने होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचेंगे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि होली पर शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ज्वाला प्रसाद सिंह,पप्पू राय, सुपन यादव,बलवंत ठाकुर,जनार्दन चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.