मधेपुरा, मार्च 2 -- कुमारखंड , निज संवाददाता। श्रीनगर थाने में रविवार को थानाध्यक्ष राधवेंद्र नारायण की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दूसरी ओर शनिवार को कुमारखंड थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार, बेलारी थाना में थानाध्यक्ष वरुण कुमार व भतनी थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। मौके पर सभी थानाध्यक्ष ने कहा कि रंगो के त्योहार होली के मौके पर किसी भी तरह से नशा सेवन करने के साथ हुड़दंग मचाने और डीजे बजाने वाले के खिलाफ प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, एसआई जिउत राम, प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, राजेश झा, मुन्ना अजीम, रतन यादव, उमाशंकर चौधरी, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार साह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.