बुलंदशहर, फरवरी 26 -- कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने शांति समिति की बैठक में सभी लोगों से रमजान व होली का त्यौहार आपसी भाईचारे व सौहार्द से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान माह व होली पर्व पर सभी शांति व्यवस्था बनाएं रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। डीजे की आवाज नियमित रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से शांति व सौहार्द बनाने की अपील की। कहा कि रमजान व होली पर पुलिस व्यवस्था पूरी तरीके से चाक चौबंद रहेगी। किसी प्रकार की अफवाह होने पर तुरंत कोतवाली गुलावठी को सूचना दें। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज मलिक, कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सैनी, कुलदीप सिंघल, संजीव गोयल डिग्गू, शरद गर्ग,हैप्पी वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.