सहारनपुर, फरवरी 25 -- होली पर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे। दरअसल चार मार्च को होली का त्योहार है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं, जिससे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीड़ प्रबंधन के तहत ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अंतिम समय में न बदले जाएं। इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी और भगदड़ जैसी आशंकाओं को रोका जा सकेगा। स्टेशन प्रबंधन को समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.