देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर बाजारों में रंग और अबीर गुलालों की दुकानें सज गई हैं। विभिन्न प्रकार के रंगों, होली थीम वाली टी-शर्ट, टोपी और पिचकारियों से सजी दुकानें होली का एहसास करा रही हैं। अभी से लोग होली की खरीदारी करने में जुट गए हैं। जगह-जगह फागुन के गीत भी शुरू हो गए हैं। अगले सप्ताह होली का त्योहार पड़ रहा है। यह हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार में से एक है। परदेश में रहने वाले लोग अब अपने घर पहुंचने लगे हैं। वहीं छुट्टी लेकर घर आए लोग भी होली के बाद काम पर वापस लौटने का प्लॉन बना लिए हैं। रंगों के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने खास तैयारी की है। दुकानदारों ने दिल्ली, वाराणसी और कानपुर से हर्बल, आर्गेनिक, सिथेंटिक और इको-फ्रेंडली किस्म के रंगों को मंगाया है। सिथेंटिक रंग सस्ता होने के कारण इसकी बाजा...