कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर मरकच्चो थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। दो मार्च से चार मार्च 2026 तक होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान आमजनों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मरकच्चो मुख्य बाजार रोड में हाईवा वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। थाना प्रभारी, मरकच्चो के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मुख्य बाजार मार्ग पर हाईवा वाहनों की नो एंट्री रहेगी। निर्धारित समयावधि के दौरान किसी भी हाईवा वाहन को बाजार क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर बाजार क्षेत्र में खरीदारी के कारण लोगों...