देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया ने होली को लेकर विशेष तैयारी की है। होली पर्व पर शहर के सभी वार्डों में निर्बाध जलापूर्ति की तैयारी है। वहीं लिकेज की समस्याओं से निपटने के लिए विशेष पांच सदस्यीय टीम की तैनाती की गई है, जो होली के दिन तैनात रहेगी और लिकेज की शिकायत मिलते ही, उसे ठीक करने का काम करेगी। नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्ड हैं, जिसमें प्रतिदिन औसतन 3.10 करोड़ लीटर पानी खर्च होता है। ऐसे में होली के त्योहार पर वार्डों में पानी की खपत बढ़ जाती है, लोग घरों की सफाई के अलावा होली के दिन विशेष कर रंग व गुलाल खेलने के बाद नहाने व कपड़ों को धोने में अधिक पानी खर्च करते हैं। इसको देखते हुए नगर पालिका के जलकल अनुभाग द्वारा हर वार्डो में पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए इंतजाम किए गए हैं। पालिका द...