बांका, मार्च 5 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। होली के अवसर पर खेसर बाजार सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में डोरा व्रत बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह व्रत हर वर्ष श्रद्धालु महिलाएं घर परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति-पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिये करती हैं। जिसके लिये सुबह से ही पूजा के लिये फल-फूल, पकवान मिठाई आदि डलिया में भरकर एक स्थान पर एकत्रित होकर पूरी नेम निष्ठा के साथ पंडित-पुरोहित के सानिध्य में भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। मान्यता के अनुसार डोरा पर्व करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पति-पुत्र, परिजन दीर्घायु बने रहते है। डोरा पूजा के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने डोरा कथा से जुड़ी भगवान सूर्यदेव की कथा सुनाई। जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने डोरा बंधवाये। डोरा पूजा को लेकर श्रद्धालु महिलाओं में उत्सव...