अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या, संवाददाता। होली पर्व पर परिवहन निगम अयोध्या डिपो के चालक- परिचालकों की बल्ले- बल्ले रहेगी, क्योंकि लगातार 10 दिन तक रोडवेज बसों के संचालन पर प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। योजना की शुरुआत 28 फरवरी से होगी। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों के सुलभ सफर के लिए परिवहन निगम अतिरिक्त बसों के अलावा रुटीन बसों का संचालन करेगा। अयोध्या डिपो में कुल 163 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। इसलिए चालक- परिचालकों को 10 दिन लगातार ड्यूटी करने पर वेतन से अलग 4500 रुपयए ईनाम धनराशि मिलेगी। कार्यशाला के कर्मचारियों को भी योजना के तहत लाभ मिलेगा। होली प्रोत्साहन योजना के तहत वेतन से अलग संविदा, नियमित चालक- परिचालकों को लाभान्वित किया जाएगा। नौ दिन लगातार ड्यूटी करने पर 3600 रुपए ईनाम धनराशि मिलेगी, हालांकि प्रतिदिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.