मेरठ, मार्च 3 -- हस्तिनापुर। होली के पावन अवसर पर मालीपुर स्थित गोआश्रय स्थल पर गोसेवा परिवार की ओर से केयरटेकर को मिठाइयां वितरित कर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाकर उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उनकी सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया। गोसेवा परिवार के सदस्य प्रदीप बवेजा ने बताया कि आश्रय स्थल पर कार्यरत केयरटेकर को त्योहारों और विशेष पर्वों पर सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि वे पूजनीय गोवंश की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं। कहा कि समाज को भी गोसंरक्षण और सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर नीरज गुलाटी, राजीव बत्रा, तरुण बवेजा, जोगिंदर गहलोत, हंसराज गहलोत आदि रहे। सभी ने मिलकर गोसेवा का संकल्प दोहराया और क्षेत्रवासियों से भी गोसंरक्षण में सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...