सीवान, मार्च 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस सर्तक है। इसको लेकर पुलिस की ओर से व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न धाराओं के तहत निरोधात्मक कदम उठाए गए हैं। बीएनएसएस की धारा-126 के तहत 140 प्रस्ताव समर्पित किए गए हैं। वहीं, 5 हजार लोगों पर धारा-126 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 1 हजार 976 लोगों से बाउंड भरवाया गया है, इनसे औसतन दो-दो लाख रुपये की राशि का बाउंड भरवाया गया है। इतना ही नहीं अपराध नियंत्रण के तहत सीसीए-3 के लिए 60 प्रस्ताव व गुंडा एक्ट के तहत 27 प्रस्ताव समर्पित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही ...