शामली, फरवरी 28 -- होली पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर, मिठाइयों और सजावटी सामान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। आगामी 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को दुल्हेंडी पर्व मनाया जायेगा। इस बार होली पर्व को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा दो से 4 मार्च तक का अवकाश भी घोषित कर दिया गया। जिसको लेकर होली की खरीदारी बाजारों में बढ गई है। शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, माजरा रोड, नेहरू मार्केट और शिव चौक पर दुकानों को रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों और होली के सामान से सजाया गया है। बच्चों में कार्टून व वाटर गन पिचकारियों की विशेष मांग देखी जा रही है, वहीं बड़े लोग हर्बल व प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मिठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.