पूर्णिया, फरवरी 23 -- बैसा, एक संवाददाता।रौटा थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, बीडीओ राज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.