किशनगंज, मार्च 3 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता होली पर्व को लेकर सोमवार को सीमावर्ती गलगलिया एवं कुर्लीकोट थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। गलगलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा बाइकर्स गैंग और ओवरस्पीड वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माह-ए-रमजान चल रहा है, ऐसे में होली के अवसर पर किसी भी समुदाय की आस्था को ठेस न पहुंचे, इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.