मुंगेर, मार्च 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। रेल एसआरपी विद्या सागर ने सोमवार को जमालपुर, भागलपुर, किऊल, झाझा, बड़ढ़वा, नवादा और शेखपुरा से गुजरनेवाली अप-डाउन की सभी ट्रेनों में एक साथ विशेष सर्च अभियान चलाया। वहीं संदिग्ध यात्रियों, नशाखुरानियों, नक्सलियों, बदमाशों और शराब माफियाओं जैसे लोगों की टोह में सामान्य यात्रियों से सघन पूछताछ की गयी। इधर, एसआरपी के निर्देश पर जमालपुर स्टेशन पर होली विशेष सर्च अभियान का नेतृत्व रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने की। शराबबंदी अभियान और नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर यात्रियों के बीच माइकिंग करायी गयी। वहीं एसएचओ के साथ एसआई क्षबु राम, प्रतिभा कुमारी, डेजी कुमारी, कंचन कुमारी, बेबी कुमारी, विमला देवी, शिवानी कुमारी, अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.