देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली पर्व को लेकर मेडिकल कॉलेज सर्तक है। इसको लेकर तैयारी की गई है। डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। अपरिहार्य कारणों में अवकाश मिलेगा। त्योहार के दिन इमरजेंसी पर इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जबकि पर्याप्त मात्रा में दवा, इंजेक्शन आदि उपलब्ध रहेगा। वहीं आन काल विशेषज्ञ डॉक्टर हर समय उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। होली पर्व के दिन इमरजेंसी पर मरीजों का दबाव बढ़ जाता है। अबीर-गुलाल से आंख, त्वचा अन्य समस्या लोगों को होती है, वहीं दुर्घटना में घायल भी पहुंचते हैं। त्योहार को देखते हुए मेडिकल प्रशासन चौकन्ना है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने तैयारी की है। त्योहार के दिन इमरजेंसी पर हर शिफ्ट म...