गोड्डा, फरवरी 27 -- गोड्डा संवाद सूत्र । आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गोड्डा के मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोड्डा के अंचलाधिकारी हलधर सेठी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी आनंद साह , विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी हलधर सेठी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे परंपरागत उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत बजाने, डीजे के अनियंत्रित उपयोग तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्र...