देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक लोग होली त्योहार के सामानों की तैयारी में जुटे हैं। होली पर्व पर सबसे अधिक खपत गुझिया व लालमोहन की होती है। इसके मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में दुकानदार गुझिया व लालमोहन का स्टॉक तैयार किए हैं। इसके अलावा किराने की दुकानों पर अलग-अलग कलर के रंग, अबीर व पिचकारी बिक रही हैं। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में भी होली को लेकर गहमागहमी रही। कार्यालय का अंतिम दिन होने के चलते कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। बाजार में किराना, रेडीमेड कपड़ा, पिचकारी व मिठाई की दुकानों पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। किराने की दुकानों पर घरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.