जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। रंगों का पर्व होली नजदीक आते ही बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। त्योहार से सम्बंधित सामानों की खरीददारी करना लोग शुरू कर दिए हैं। पापड़, चिप्स, मैदा, रिफाइन आदि की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। पर्व मनाने की परम्परा का पालन करने के लिए शुक्रवार को बाजारों में लोग खरीददारी करते देखे गए। होलिका दहन दो मार्च सोमवार की रात किया जाएगा। ढ़ुलहड्डी यानी रंगोत्सव चार मार्च बुधवार को होगा। होली पर बाजारों में आलू, साबूदाना तथा मूंग का पापड़, चावल, मक्का और साबूदाना के चिप्स की दुकानें गांव से लेकर शहर तक की बाजारों में सज गई हैं। शहर में ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, पालिटेक्निक चौराहा, लाइन बाजार, कचहरी समेत अन्य बाजारों में दुकानें लगी हैं। इसी प्रकार जिले की प्रमुख बाजारों शाहगंज, खेतासराय, मछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.