सोनभद्र, मार्च 2 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। उपकेंद्र के सभी कर्मचारियों को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इन निर्देशों में सुरक्षा, राजस्व संग्रह, उपभोक्ता संबंध और आगामी होली त्योहार के मद्देनजर विशेष सावधानियां शामिल हैं। बैठक में कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और कार्य के दौरान सदैव सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्हें उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते समय भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया। परिचालन कार्य करते समय सभी गतिविधियों को लॉग शीट पर दर्ज करना अनिवार्य किया गया। साथ ही परिचालन के दौरान मोबाइल पर अनावश्यक बातचीत से बचने और प्रत्येक फोन कॉल का उत्तर देने का निर्देश दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.