बुलंदशहर, मार्च 2 -- होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डिबाई में पुलिस क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह के नेतृत्व एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह की अगुवाई में सोमवार को पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस बल के जवानों ने नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.