किशनगंज, मार्च 3 -- किशनगंज।संवाददाता होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए जाने को लेकर प्रशासन व पुलिस हर प्रकार से सतर्कता बरत रही है।सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है।सुरक्षा को लेकर जिले में 256 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है।एसपी ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।जबरन रंग लगाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।एसपी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी है।ऐसे में लोग पूर्ण शर...