आजमगढ़, मार्च 3 -- आजमगढ़,संवाददाता। बुधवार को होली पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में सुबह से खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग रही। दुकानों पर रंग, गुलाल, पिचकारी और मुखौटों की खरीदारी को लेकर बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। शहर के मुख्य चौक, हर्रा की चुंगी, सिधारी, बिलरिया की चुंगी, बेलइसा, रेलवे स्टेशन, हरबंशपुर सहित ग्रामीण बाजारों में मंगलवार को सुबह से रंग-गुलाल, पिचकारी, नकली बाल, टी-शर्ट, टोपी और मास्क की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। बच्चे स्पाइडर मैन, बैटमैन, थार का हथौड़ा, छोटा भीम, डोरी मान, हनुमान का गदा सहित प्रेशर गन, टैंक शाटगन पिचकारी पसंद कर रहे हैं। वही सुपर हीरो और कार्टून मुखौटे की मांग रही। बच्चों की पहली पसंद इलेक्ट्रानिक प्रेशर ...